बहुत पहले कैफ़ी आज़मी की चिंता रही, यहाँ तो कोई मेरा हमज़बाँ नहीं मिलताइससे बाद निदा फ़ाज़ली दो-चार हुए, ज़बाँ मिली है मगर हमज़बाँ नहीं मिलताकई तरह के संघर्षों के इस समय कई आवाज़ें गुम हो रही हैं. ऐसे ही स्वरों का एक मंच बनाने की अदना सी कोशिश है हमज़बान। वहीं नई सृजनात्मकता का अभिनंदन करना फ़ितरत.

रविवार, 6 मार्च 2011

रोमांच की हुई जीत, क्रिकेट मैच हुआ टाई



रांची.होली आने को है, लेकिन रंग और मस्ती आज राजधानी के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शबाब पर रही। मौका था दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित सेलिबेट्रीज क्रिकेट मैच का। सितारे थे, बल्ले में चमकती धूप सी ऊर्जा थी और स्पिन बॉलिंग में जुल्फों के पेचोखम थे। सरकार को विपक्ष का भी साथ था।

शाम के धुंधलके में दूधिया रोशनी के बीच बॉलीवुड की चमक झारखंड के मंत्रियों व विधायकों की दमक को दोगुना कर रही थी।

चैरिटी के लिए आयोजित सितारों से सजी क्रिकेट की इस महफिल का रोमांच अंत तक आतिशबाजियों सा झिलमिलाता रहा। यह मैच भले ही टाई रहा हो। लेकिन बड़ी संख्या में उमड़ी दर्शकों की भीड़ ने खेल के जज्बे को ऐतिहासिक मायने दिए।

रंग यूं जमता गया

बस चार बजने को थे। अचानक शोर हुआ। ये क्या..रंग-बिरंगे परिधानों में चीयरलीडर्स मैदान में आईं। फिर आए मंत्री राजा पीटर, विधायक गीता कोड़ा, स्पीकर सीपी सिंह व विधायक व मंत्री।

तभी भीड़ ने सुनील शेट्टी और डीनो मोरिया का दीदार किया। सितारे सरजमीं पर उतरे तो स्टेडियम खुशियों की फुलझड़ियों से रोशन हो गया।

मंजर को अतिरिक्तखुशनुमा किया करिश्मा तन्ना, संजीदा शेख, विशाल मल्होत्रा, आमिर अली और पूजा चटर्जी की इंद्रधनुषी मौजूदगी ने।

मुंडा ने जीता टॉस

मुख्यमंत्री एलेवन के कप्तान अर्जुन मुंडा और बॉलीवुड एलेवन के कप्तान सुनील शेट्टी टॉस के लिए आए। टॉस मुंडा ने जीता। उन्होंने कहा कि अर्जुन के तरकश में कई तीर हैं। वे टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की चर्चा करना न भूले। इस बात पर दर्शक हुए निहाल, बजीे जोरदार तालियां।

सुदेश का बल्ला बोला

उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो का सधा अंदाज। करीब हर बॉल से उनका बर्ताव फिल्डर को चकमा देता हुआ। और यह रहा चौका। छक्का। मुख्यमंत्री की टीम से खेलते हुए पांच लंबे छक्के व पांच चौके की बदौलत वह 58 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले पारी की शुरुआत करने आए अर्जुन मुंडा व सीपी सिंह। मुंडा अभी बस तीन रन ही बना पाए थे कि वे रिटायर्ड हर्ट हो गए। फिर, कांग्रेसी विधायक केएन त्रिपाठी ने मोर्चा संभाला। हालांकि वो भी कुछ खास नहीं कर सके और रन आउट हो गए।

फिर झाविमो विधायक प्रदीप यादव आए। इसके बाद सुदेश महतो। दोनों की जोड़ी देर तक मैदान में रही और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

15 ओवरों के इस खेल में बालीवुड एलेवन को जीत के लिए 134 रनों का लक्ष्य मिला। इसमें पंकज त्रिपाठी ने बारह, विनोद ओझा ने दस, दिव्यांशु कुमार ने चौदह व सतीश कुमार ने तेरह रनों की पारी खेली। सुनील शेट्टी की अगुवाई वाली टीम की ओर से आमिर अली ने दो ओवरों में 15 रन देकर एक विकेट चटकाए।

जवाबी पारी खेलने उतरी बॉलीवुड एलेवन की टीम 133 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। एक रोमांचक मुकाबला टाई रहा। आमिर अली ने शानदार 52 और विशाल मल्होत्रा ने लाजवाब 24 रनों की पारी खेली।

वहीं संदीप बेहरा ने भी 33 रनों का योगदान दिया। मुख्यमंत्री एलेवन की ओर से उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने 28 रन देकर दो विकेट चटकाए।


 भास्कर के लिए लिखा गया 



Digg Google Bookmarks reddit Mixx StumbleUpon Technorati Yahoo! Buzz DesignFloat Delicious BlinkList Furl

5 comments: on "रोमांच की हुई जीत, क्रिकेट मैच हुआ टाई"

नीरज गोस्वामी ने कहा…

दिलचस्प विवरण

नीरज

सुरेश शर्मा (कार्टूनिस्ट) ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

वाह, सुन्दर कमेन्ट्री।

एक टिप्पणी भेजें

रचना की न केवल प्रशंसा हो बल्कि कमियों की ओर भी ध्यान दिलाना आपका परम कर्तव्य है : यानी आप इस शे'र का साकार रूप हों.

न स्याही के हैं दुश्मन, न सफ़ेदी के हैं दोस्त
हमको आइना दिखाना है, दिखा देते हैं.
- अल्लामा जमील मज़हरी

(यहाँ पोस्टेड किसी भी सामग्री या विचार से मॉडरेटर का सहमत होना ज़रूरी नहीं है। लेखक का अपना नज़रिया हो सकता है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान तो करना ही चाहिए।)